बालकनी

बालकनी

    सामने का फ्लैट जो अरसे से सूना पड़ा था,आज रौनक खींची हैं|कोई वहाँ रहने आ गया  हैं|
  उस सवेरे जब मैं चाय का कप लिए बालकनी में आई,पड़ोसन की बालकनी फूलो और सजावटी पौधो की हरियाली से गमक रही थी|उसके आगे मेरी बालकनी बहुत उदास और उपेक्षित लगी|
    मुझे ही कभी पेड़-पौधो से लगाव नहीं रहा|क्या पौधे रोपो,गुड़ाई करो,पानी दो,दुनिया के झंझट|फिर जो गमलो से पानी रिसे,उसकी अलग छिछालेदर|
   पर आज मन अलग दिशा में सोच रहा था|अगले दिन खाली गमलो की लाइन लगी थी|पर आगे का काम कैसे हो?पड़ोसन से पुछना मेरे अहम को गवारा न हुआ|सो,एक आया(माली) की  व्यवस्था की गई, जो मेरे आने वाले बच्चो(पौधो) को पाल-पोस दे|मन ने सोचा,एक और खर्चा सर आ गया|पर ओखली में सर दिया था तो मूसल से कैसा डर!!!
     माली की मेहनत पर जब रंग चढ़ा,तो मेरी सारी बालकनी फूलो की खुशबू से महक उठी|उस दिन पड़ोसन की नजरे भी मेरी बालकनी की ओर थी|हमारी नजरे मिली और वो मुस्कुरा उठी|
"ओहो, मेरी ईको फ्रेंडली दोस्त"मेरे मन ने कहा|
   अब मेरी सुबह बहुत ताजी  होती  हैं|पक्षियों के लिये सकोरो में पानी और बाजरे बिखेरना, मेरा पहला काम हैं|
     हरियाली बालकनी और चिड़ियों की चहचहाहट मेरा दिन शुरू करते हैं|जिससे मेरा अवसाद से घिरा मन नये सवेरे ढुंढने लगा हैं|
     मेरी"ईको फ्रेंडली"दोस्त से दोस्ती गाढ़ी हो गयी  हैं|एक कदम आगे बढ़ हम जल्द एक नर्सरी खोलने जा रहे  हैं|
                    अंजू निगम
                      इंदौर

CONVERSATION

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Back
to top