जुस्तजू

जुस्तजू

संगमरमरी दीवारो के पीछे सिसकती हूँ मैं,
दगाबाजी के घने बियाबान भटकती हूँ मैं|

जुस्तजू उनकी थी , जो मिल न सके कभी,
वफा के दिये जलाये हर पल तड़पती हूँ मैं|

हर शाम खाली राह ताक लौट रही आँखे,
उम्मीद की हर रात दीवाली मनाती हूँ मैं|

अदावत जिस कदर बसी रही उनकी तरफ,
किस्मत की ये हारी बाजी भी उलटती हूँ मैं|

आंसमा का हर सितारा बुझ रहा था क्यों,
जफा की हर आंधी में उन्हें रोशनी देती हूँ मैं|

हर सितम उनका दर्द बेहिसाब देता हैं मुझे,
अश्को के मलहम से खुद को सहलाती हूँ मैं|

अंजू निगम
देहरादून

CONVERSATION

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Back
to top