विधा-मुहावरे

दिन: शनिवार
विधा: कविता
विषय: मुहावरे

आज माँगा जब अपना किराया बकाये,
हो गये नौ दो ग्यारह अपने सहाय|

पकड़ी भागते चोर की फिर लंगोटी,
लताड़ा जमकर कि तु हैं बड़ा खोटी,

रोना अपना लेकर बैठ गया वो,
छप्पन टके खर्चे बता गया वो|

वो मुझे सब्ज बाग दिखा रहा था,
मैं साँप को दूध पिला रहा था|

लहू लगा शहीदों में भरती हो रहा था,
अपनी कागज की नाव चला रहा था|

पानी पेट का मेरे हिला दिया था,
मुँह देखी मुहोब्बत कर रहा था|

दूर ही रहो ऐसे दोगलो से,
शहद गिराते जो जुबान से|

अंजू निगम
इंदौर

CONVERSATION

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Back
to top