मालती की बेल

मालती की बेल

मैं मालती की बेल हूँ|
मुख्ययत: मैं एशियाई देशो में पाई जाने वाली फूलो की लता हूँ|
मैं लाल,गुलाबी, सफेद रंगो के गुच्छो में मुख्यतः दिखती हूँ|
देखने में सुदंर लगती हूँ ,साथ ही घर-आँगन भी महकाती हूँ|
मेरा अंग्रेजी नाम रंगून क्रीपर या चायनीज हनीसकल है|
बंगाली में मुझे मधू मंजरी, तेलुगू में राधा मनोहरम, आसामी में मधू मालती कहते है|
मेरी सबसे रोचक बात ये हैं कि मेरे फूल रंग बदलते है| सूर्योदय पर मेरे फूल सफेद रंग के होते हैं| दूसरे दिन वही फूल गुलाबी और तीसरे दिन गाढ़े लाल रंग के हो जाते है|
यह रंग बदलना ज्यादा से ज्यादा परागण यानि (pollination) के लिए विभिन्न प्रकार के कीटो को लेकर अपनी ओर आकर्षित करने की रणनीति होती है|
मैं बालकनी, गेटपोस्ट, बाड़, छत, बाहरी दीवारो को ढकने के लिए बेहतरीन लता हूँ|
मुझमें सफेद रंग के छोटे फल भी लगते है जो बाद में भूरे रंग के हो जाते है|

अंत में एक गुजारिश:-

मुझे लगता अपने घर में लगाईये,
और एक महक को बसाईये|

अंजू निगम
इंदौर

CONVERSATION

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Back
to top