गजल

गजल

गुलाबी लिफाफे में बंद सी मुहोब्बत दीजिये,
इबादत कर सकुं,ऐसी एक इबारत दीजिये|
  
आँखो की हो पर्दे दारी इतनी शराफत रहे,
तौहीन भी कर न सके ऐसी अदावत दीजिये|

परवाज को पँख खोलने की इजाजत तो हो,
ख्वाहिशों को उड़ने सी हिफाजत दीजिये|

मौसम हो भी ले आशिकाना तो क्या,
संगदिल भी रह न सके ऐसी नफासत दीजिये|

"अंजू" एक हिना का रंग घुले जब हथेलियों पर,
इश्क का सुरुर चढ़े ऐसी नजाकत दीजिये|

अंजू निगम
इंदौर

CONVERSATION

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Back
to top