माँ
"आपसे कितनी बार कहा,मेरी मेज को हाथ मत लगाया कीजिये!!जरूरी नोट्स रखे थे ,अब कैसे ढुँढु?" काजल ने तिक्त स्वर में एक शिकायत पूर्वी के आगे परोस दी|
"जब उसे नहीं पंसद तो तुम उसकी मेज छूती क्यों हो?"राजीव ने भड़क रही आग को और हवा दी| किसी तरह की सफाई देने की पूर्वी ने कोशिश भी नहीं की| जानती थी नतीजा सिफर होगा|
सबकी जिदंगी में कई महीने जुड़ गये है| काजल डाईलिसीस पर है| आगे और डाईलिसीस होनी है, जब तक डोनर नही मिल जाता| राजीव की किडनी "मैच" नही हुई| पैसा पानी हो रहा है और पूर्वी के गहने बाजार पहुँचने लगे है|
आज पूर्वी ने एक निर्णय लिया है| अपनी किडनी डोनेट करने का|उसकी किडनी मैच हो गई हैं| तो क्या अगर वो "सौतेली" माँ है तो!!!
अंजू निगम
इंदौर
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें