भड़क उठी चिंगारी फिर आग से,
सिसक सिसक के सिसकी निकली जब आँख से|
सूखे गुलाब उड़े फिर किताब से,
आज तुम जब गुजरे उसी राह से|
कोयल कूकी फिर उस शाख से,
थपथपाती एक तरन्नुम मेरे कान में|
अबीर घुला फिर उनके गाल पे,
होली का मौसम जो गुजरा आँख से|
कदमो के निंशा फिर देखे रेत पे,
कतरा-कतरा मांझी बह आया जब आँख से|
अंजू निगम
इंदौर
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें