खत
बाऊजी ऑफिस से आते ही सोफे में धंस गये|आज पानी का ग्लास ले माँ उपस्थित थी|
"पलक कहाँ रह गयी?अरे मुनिया,आज बाऊजी को पानी का ग्लास नहीं पकड़ाया|"
बाऊजी की आवाज सुन भैया,छुटकी भी पलक के साथ बैठक में जुट गये|
पलक का उतरा चेहरा और हाथ में फड़फड़ाता खत,भैया को अजीब लगा|
पलक के हाथ से खत ले पढ़ा तो सन्न रह गये,"अपनी रचना ने शादी कर ली"
बाऊजी ने सुना पर विश्वास न किया|भैया के हाथ से होता वो पत्र बाऊजी के हाथ गया|
इस लड़की ने मेरा बुढ़ापा खराब कर दिया|"बाऊजी के मुँह से यही निकला|
बात भैया ने ही संभाली|दी की सहेली से दी के घर का पता ले भैया-बाऊजी उनके घर रवाना हो गये|बाऊजी को अब भी विश्वास था कि दी उनका मान रखेगी पर दी ने साबित कर दिया कि प्यार वाकई अंधा होता हैं|
घर की ड्योढ़ी लांघ बात बाहर फैल लोगो के कानो में रस घोलने लगी|माँ ने अपने को घर तक सीमित कर लिया|
समय का पहिया घुमा और लोगो के जेहन से ये बात उतरने लगी|शायद माँ के मन से भी|हंलाकि उन्होंने बाऊजी के साथ सारे दंश-अपमान झेले थे पर वे माँ थी|
उस दिन पानी का ग्लास देते माँ बाऊजी से कह रही थी,"रचना आने को कह रही थी"|
"अब सबने ही रचना -दामादजी को अपना लिया है|"
"दामादजी"ये शब्द कितना अपनापन संजोए हैं|बाऊजी सोच रहे थे|
बाऊजी को चुप देख माँ फिर बोल उठी,"तो मैं रचना को हाँ कह देती हूँ|"
बाऊजी का मन फिर न पलट जाये,सोच माँ सामने से हट जाती हैं|
पीछे कमरे से खिलखिलाने की आवाज आ रही थी बड़े दिनो के बाद|
★अंजू निगम★
CONVERSATION
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
About me
Popular Posts
-
अपनी बालकनी से झाकंते नेहा ने पहली बार वैदेही को देखा था|ट्रक से उतरते सामान पर उसकी नजर टिकी थी|उसके पति तबादले पर यहाँ आए लग रहे थे| आस-पा...
-
बैसाखी वो खासी पुरानी इमारत थी जिसके तीसरे माले में वह रहती थी। ऊपर तक चढ़ते मुझे हफनी आ गई। "रेनू के हाथ में जादू है। एक बार उस...
-
समय ईशा स्कूटी स्टैंड में लगा घर के अंदर प्रविष्ट हुई|सामने स्वरा बैठी थी पर ईशा उसे अनदेखा कर किचन की ओर बढ़ गयी|उसका ये व्यवहार स्वरा को आह...
-
सुमि की यथासंभव कोशिश रहती कि उसका किया कोई काम चाची को नाराज न कर दे|कभी चाची जानबुझकर उसका दुःख उभार देती| तब उसको यही लगता कि काश वो भी ...
-
नभ में पौ फटी और सूरज ने अपनी लालिमा बिखेर दी| सूमि को रात देर से नींद आयी थी|चाची की आवाज से वो चौंक कर उठ बैठी| वक्त देखा और जल्दी अपनी च...
-
रंग ससुराल आ पहली बार उसे अहसास हुआ कि चमड़ी के रंग के हिसाब से रिश्तो की मधुरता नापी जाती हैं| यहाँ उसे एक नया नाम मिला,"काली बहू ...
-
आज दीना बाबू को एहसास हुआ होगा|कि कभी कभी मान की अधिकता न केवल रिश्तो में दूरियाँ ले आता हैं बल्कि कितने काम बिगाड़ देता हैं| इतना कि फिर उस...
-
रिश्ते दीवार घड़ी ने नौ बजाये| श्वेता की घबराहट बढ़ रही थी|"जब वो जानती थी कि पापाजी की याददाश्त कमजोर पड़ रही हैं तो यूँ उन्हें अकेले चले...
-
रामलाल की बिटिया निम्मो की आज शादी हैं| दो गली छोड़ श्यामलाल के घर से रामलाल के घर के पूराने संबंध हैं| पारिवारिक रिश्ते बहुत ही ...
-
हल्दीघाटी दर्रे से कुछ आगे जाकर एक गुफा पड़ती हैं| इसी गुफा में राणा प्रताप अपने वफादार साथियों के साथ मिलकर गुप्त मंञणा करते थे| आज भी वो ज...
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें