मैंने कभी तो नहीं चाहा कि,
उन जागती में अपने ख्वाब तुम्हें पहनाऊं,
मैंने तो कभी नहीं चाहा कि,
जो अनकहा सा रह गया हैं वो तुम्हें सुनाऊं|
कभी तो पतझंड के गिरते पत्तो में ,
तुम्हें नहीं गिना मैंनें|
दिन के उजालो सी चाँदनी,
तुमसे कहाँ माँगी मैने|
मैंने कभी नहीं चाहा कि,
अजनबी से तुम मुझे पहचानने लगो|
मैंने कभी तुम्हारी आँखों में,
अपने लिये इंतजार नहीं माँगा|
मैंने बस यही चाहा कि तुम उम्र-उम्र जीओ,
और मैं बस दुआ-दुआ करूँ|
मैंने बस यही चाहा कि तुम मुझे,
मेरे 'मैं' में रखो 'सब'में नहीं|
मैं बस यही चाँहू कि,
न बनू मैं मीरा न राधा,बस मैं रूकमणि-रूकमणि सी बनू|
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें