एक व्यक्ति की दो पत्नियाँ थी|दोनो से एक-एक पुत्री पैदा हुई|पहली पत्नी की बेटी सुदंर एवं सुशील थी| जबकि दूसरी पत्नी की बेटी चायशरा कुरूप व ईष्यालु थी|
दोनो के बड़े होते पिता का देहांत हो गया|अतः घर को चलाने का भार उनकी माताओं पर आ पडा|लेकिन चायशरा की माता शंद्रेंबी की माता से सौतिया ढाह रखती थी|
एक दिन दोनो मछली पकडने झील में गई|शंद्रेंबी की माँ को बहुत सारी मछलियां मिली|पर चायशरा की माता को केकड़े और जहरीले सांप ही मिले|वापस आते समय उन्हें अंजीर का पेड़ मिला|चायशरा की माँ उस पर चढ़ मीठे फल गिराने लगी|फिर उसने धोखे से तुडोल में बंद जहरीले सांप को शंद्रेंबी की माँ के मुँह में गिरा दिया|जिससे वो तडप-तड़प कर मर गयी|
शव को झील की जलकुम्भी में दबा वो वापस घर आ गयी|शंद्रेंबी माँ की घर वापसी की प्रतिक्षा करती रही|रात में माँ स्वप्न में आयी|और शंद्रेंबी को सारी बात बतायी|तथा शिलम नदी में मिलने की बात कही|जिसे सात दिनों तक छुपा कर रखने से वो पुनः मनुष्य रूप में आ जाती|
सुबह शंद्रेंबी झील पर गयी और कछुआ निकाल लायी पर ऐसा करते चायशरा ने उसे देख लिया|
CONVERSATION
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
About me
Popular Posts
-
अपनी बालकनी से झाकंते नेहा ने पहली बार वैदेही को देखा था|ट्रक से उतरते सामान पर उसकी नजर टिकी थी|उसके पति तबादले पर यहाँ आए लग रहे थे| आस-पा...
-
नेहा ने तबादले से होने वाली टुटन को दिल से महसूस किया था| जब पैर जमने लगते और दोस्तो की ऱेहरिस्त लंबी होने लगती तब वहाँ से उखड़ किसी दूसरी ...
-
समय ईशा स्कूटी स्टैंड में लगा घर के अंदर प्रविष्ट हुई|सामने स्वरा बैठी थी पर ईशा उसे अनदेखा कर किचन की ओर बढ़ गयी|उसका ये व्यवहार स्वरा को आह...
-
बैसाखी वो खासी पुरानी इमारत थी जिसके तीसरे माले में वह रहती थी। ऊपर तक चढ़ते मुझे हफनी आ गई। "रेनू के हाथ में जादू है। एक बार उस...
-
विश्व हिंदी दिवस की आप सभी सुधीजनों को शुभकामनाएं। इस अवसर पर अपने कुछ हाइकु पटल पर प्रेषित कर रही हूँ। हिंदी ही भाषा विश्व पटल पर मान बढ़ाये...
-
आज दीना बाबू को एहसास हुआ होगा|कि कभी कभी मान की अधिकता न केवल रिश्तो में दूरियाँ ले आता हैं बल्कि कितने काम बिगाड़ देता हैं| इतना कि फिर उस...
-
जेवर "जिज्जी, क्या सोचा? मालू की दुल्हन की गोद भराई में क्या देना है? सोना तो आग पकड़े है। पुन्नी बता रही थी कि पचास के ऊपर पहुँच गया है...
-
रामलाल की बिटिया निम्मो की आज शादी हैं| दो गली छोड़ श्यामलाल के घर से रामलाल के घर के पूराने संबंध हैं| पारिवारिक रिश्ते बहुत ही ...
-
लकीरे राहुल के घर का आज गृहप्रवेश था|बड़े शौक से बनवाया शानदार घर| पूरा घर गुलाब और गेंदे की लड़ियों से गमक रहा था|अभी मेहमानो का आना शुरू न...
-
गुरु मंत्र मैं अपनी ही बहन का फोन "इग्नोर"करने लगी थी|मुझे लगता कि वो हर बात को लेकर कुछ ज्यादा ही परेशान हो जाती हैं|फिर वो समय ...
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें