बाहर झमाझम बारिश हो रही थी|आसमान काले बादलो से ढका हुआ था| रह-रह कर बादल कड़कड़ा रहे थे|दिन में भी रात सा अंधेरा छाया था|जल्द बारिश रुकने के कोई आसार नजर न आ रहे थे|
सुचिता घर में अकेली थी| ऐसा मौसम उसे बेतरह डरा रहा था|अंकित तो शाम तक आते| निपट अकेले रह लेने की सुचिता की आदत बन नहीं पा रही थी|ऐसे विकराल मौसम में तो बिल्कुल नहीं|
अपना दिमाग दूसरी तरफ लगा लेने का कोई तरीका भी तो नहीं था| मौसम के मिजाज बदलते ही बिजली ने भी नखरे दिखा दिये थे| कही शायद ट्रासंफार्मर फुंक गया था| अब बिजली लंबे चली गयी थी|फोन में इतना शोर था कि किसी से बात कर पाना मुमकिन नहीं हो रहा था|
आज उसे ऐसा लग रहा था मानो इतनी बड़ी दूनिया में वो नितांत अकेली पड़ गयी हो|निपट अकेली ही तो रह गयी थी वो जब से उसने अंकित को अपने जीवन साथी के रुप में चुना|
आज उसे माँ की बेतरह याद हो आयी थी|ऐसे बरसते पानी में उसके मायके में एकदम उत्सव सा माहौल हो जाता| सुचिता का सयुंक्त परिवार था| बच्चो की टोली मिल घर भर में धमा-चौकड़ी मचाती| कभी कागज की नाव बना पानी में तैरा देना, कभी भरे पानी में उछाले मारना या न हो तो बारिश में भीगने ही निकल आना|
जब सब हलकारे जाते तो रसोई में जा खाने की फरमाईश करना| सुचिता को भी तो माँ के हाथ की बनी 'पोई के पत्तो' की पकौड़ी कितनी भाती थी| सब याद कर उसके होठो पर मुस्कान तिर आयी| वो यादे कितनी मीठी थी| सारा बचपन तो उसके पोर-पोर में समाया था|
अंकित से शादी के बाद उसने उस ओर जाने की कोई कोशिश ही नहीं की| माँ की मानमनुहार सब को ताक पर रख केवल अपने पिया की हो ली थी| इतनी निर्मोही कब से हो गयी थी वो?
CONVERSATION
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
About me
Popular Posts
-
अपनी बालकनी से झाकंते नेहा ने पहली बार वैदेही को देखा था|ट्रक से उतरते सामान पर उसकी नजर टिकी थी|उसके पति तबादले पर यहाँ आए लग रहे थे| आस-पा...
-
बैसाखी वो खासी पुरानी इमारत थी जिसके तीसरे माले में वह रहती थी। ऊपर तक चढ़ते मुझे हफनी आ गई। "रेनू के हाथ में जादू है। एक बार उस...
-
समय ईशा स्कूटी स्टैंड में लगा घर के अंदर प्रविष्ट हुई|सामने स्वरा बैठी थी पर ईशा उसे अनदेखा कर किचन की ओर बढ़ गयी|उसका ये व्यवहार स्वरा को आह...
-
सुमि की यथासंभव कोशिश रहती कि उसका किया कोई काम चाची को नाराज न कर दे|कभी चाची जानबुझकर उसका दुःख उभार देती| तब उसको यही लगता कि काश वो भी ...
-
नभ में पौ फटी और सूरज ने अपनी लालिमा बिखेर दी| सूमि को रात देर से नींद आयी थी|चाची की आवाज से वो चौंक कर उठ बैठी| वक्त देखा और जल्दी अपनी च...
-
रंग ससुराल आ पहली बार उसे अहसास हुआ कि चमड़ी के रंग के हिसाब से रिश्तो की मधुरता नापी जाती हैं| यहाँ उसे एक नया नाम मिला,"काली बहू ...
-
आज दीना बाबू को एहसास हुआ होगा|कि कभी कभी मान की अधिकता न केवल रिश्तो में दूरियाँ ले आता हैं बल्कि कितने काम बिगाड़ देता हैं| इतना कि फिर उस...
-
रिश्ते दीवार घड़ी ने नौ बजाये| श्वेता की घबराहट बढ़ रही थी|"जब वो जानती थी कि पापाजी की याददाश्त कमजोर पड़ रही हैं तो यूँ उन्हें अकेले चले...
-
रामलाल की बिटिया निम्मो की आज शादी हैं| दो गली छोड़ श्यामलाल के घर से रामलाल के घर के पूराने संबंध हैं| पारिवारिक रिश्ते बहुत ही ...
-
हल्दीघाटी दर्रे से कुछ आगे जाकर एक गुफा पड़ती हैं| इसी गुफा में राणा प्रताप अपने वफादार साथियों के साथ मिलकर गुप्त मंञणा करते थे| आज भी वो ज...
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें