हाथ ही तो मिलाया था कुछ दोस्तो से,
कमबख्त दुख की लकीरे साथ ले गये|

एक लफ्ज की तरह महफुज कर लीजिए
   कोरे पन्नो पर,
जो मिट गये तो फिर उकेर भी न पायेगे
  मुझे|
 
सुखे पत्तो सी जिदंगी गिर रही हैं,
कुछ किसी पैरो तले आ गई,
कुछ वक्त ने कुचल दी|

चेहरे का अक्स औ जिस्म का लिबास,
दूनिया ने इसी पर आंका मुझको,
कभी रुह को आइना बना देखा होता|

आज जरा फुरसत में हूँ,
जरा दिल का दरवाजा खोल कर तो देखना|

CONVERSATION

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Back
to top