कुछ दिन पहले की बात हैं| हम ट्रैफिक लाइट पर रुके हुये थे| इतने में एक बुढ़े ,गरीब सा आदमी एक-एक कार के बगल में आ अपने हाथो में पकड़ी'ear bud' बेचने की कोशिश कर रहा था|
थोड़ी देर में हमारी कार के बगसल में आ हमसे भी उसने यही गुहार लगायी| अपनी डबडबायी आँखो से उसने बड़ी मर्म स्पर्शी कहानी सुनाई| जिसके अनुसार अपने बेटे के इलाज के लिये उसे एक महीने के अंदर एक बड़ी रकम अस्पताल में जमा करवानी हैं| उसी रकम को जमा करने वो दर-दर भटक रहा हैं|
उनकी कहानी से पिघल और कुछ उनकी उम्र का लिबाज करने मैंने उनसे दो 'ear bud' के पैकेट २०/- में खरीद लिये| घर आ पैकेट खोल कर देखा तो प्रति पैकेट ५/- दाम पड़ा था| पर मैंने ये सोच कि चलो वो मेहनत कर रहे हैं इतनी और कम से कम भीख माँग कर तो पैसा नहीं कमा रहे, अपने मन को समझा लिया|
कुछ हफ्तो बाद मेरा फिर बाजार जाना हुआ| फिर वही चौराहे पर गाड़ी रुकी और फिर वही बुर्जुग 'ear bud' बेचते दिखायी पड़े| कहानी भी वही| अंतर केवल लिंग में आ गया था| अब बेटे की जगह बेटी हो गयी थी|
ये देख मेरा मन एकदम खट्टा हो गया| मैं ये सोचने पर मजबूर हो गयी कि इन्हीं जैसे लोगो की वजह से हम उन लोगो की मदद करने से पीछे रह जाते हैं जो वाकई जरुरतमंद होते हैं|
CONVERSATION
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
About me
Popular Posts
-
अपनी बालकनी से झाकंते नेहा ने पहली बार वैदेही को देखा था|ट्रक से उतरते सामान पर उसकी नजर टिकी थी|उसके पति तबादले पर यहाँ आए लग रहे थे| आस-पा...
-
नेहा ने तबादले से होने वाली टुटन को दिल से महसूस किया था| जब पैर जमने लगते और दोस्तो की ऱेहरिस्त लंबी होने लगती तब वहाँ से उखड़ किसी दूसरी ...
-
समय ईशा स्कूटी स्टैंड में लगा घर के अंदर प्रविष्ट हुई|सामने स्वरा बैठी थी पर ईशा उसे अनदेखा कर किचन की ओर बढ़ गयी|उसका ये व्यवहार स्वरा को आह...
-
बैसाखी वो खासी पुरानी इमारत थी जिसके तीसरे माले में वह रहती थी। ऊपर तक चढ़ते मुझे हफनी आ गई। "रेनू के हाथ में जादू है। एक बार उस...
-
विश्व हिंदी दिवस की आप सभी सुधीजनों को शुभकामनाएं। इस अवसर पर अपने कुछ हाइकु पटल पर प्रेषित कर रही हूँ। हिंदी ही भाषा विश्व पटल पर मान बढ़ाये...
-
आज दीना बाबू को एहसास हुआ होगा|कि कभी कभी मान की अधिकता न केवल रिश्तो में दूरियाँ ले आता हैं बल्कि कितने काम बिगाड़ देता हैं| इतना कि फिर उस...
-
जेवर "जिज्जी, क्या सोचा? मालू की दुल्हन की गोद भराई में क्या देना है? सोना तो आग पकड़े है। पुन्नी बता रही थी कि पचास के ऊपर पहुँच गया है...
-
रामलाल की बिटिया निम्मो की आज शादी हैं| दो गली छोड़ श्यामलाल के घर से रामलाल के घर के पूराने संबंध हैं| पारिवारिक रिश्ते बहुत ही ...
-
लकीरे राहुल के घर का आज गृहप्रवेश था|बड़े शौक से बनवाया शानदार घर| पूरा घर गुलाब और गेंदे की लड़ियों से गमक रहा था|अभी मेहमानो का आना शुरू न...
-
गुरु मंत्र मैं अपनी ही बहन का फोन "इग्नोर"करने लगी थी|मुझे लगता कि वो हर बात को लेकर कुछ ज्यादा ही परेशान हो जाती हैं|फिर वो समय ...
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें