सामने बैठी आंटी ने ही सुझाया कि पर्स को ही ठीक से टटोलो|शायद बात बन जाए|
उन महाशय का प्रवचन बराबर जारी था| आगे के 'तमाशे' के लिए इंतजार भारी पड़ रहा था उनके लिए|
नीमा ने जैसे उसका होना बिल्कुल नकार दिया| नीमा को एकदम ध्यान आया कि पर्स के अंदर की पॉकेट तो उसने खोल कर देखी ही नहीं|चूंकि जिप का रंग उस पर लगे कपड़े से मेल खाता था अतः उस पर नीमा का ध्यान ही नहीं गया|
उसने जेब टटोली तो उसे अपनी किस्मत पर विश्वास न हुआ| उस जेब में उसका ' पहचानपञ' पूरी शान से पड़ा था| नीमा को कितनी राहत मिली बयान करना मुश्किल था| अभी नीमा ने किसी को अहसास न होने दिया कि नया पहचानपञ उसे मिल चुका हैं|
काफी देर गये तक जब टी़टी नहीं आए तो उसे यही लगा कि अब न आयेगे|पर टी़टी आए और वो महाशय सजग हो गये| पर ये क्या नीमा ने तो अपना नया , चमचमाता पहचानपञ आगे कर दिया|टी.टी और उन महाशय दोनो के मुँह लटक गये और नीमा के चेहरे पर विजयी मुस्कान तिर आयी|
उसके बाद से वे महाशय चुपचाप पड़े रहे | जब आसनसोल में मय असबाब के वो उतर गये तब नीमा ने राहत की सांस ली|
इस वाक्ये से नीमा को एक सबक मिल गया था| फिलहाल तो गाड़ी की लेट लतीफी जारी थी|कलकत्ता पहुँचते जाने कितनी लेट हो|
नीमा की खाना रख लेने की आदत काम आ रही थी| पर ज्यादा देर होने से खाना भी कहाँ तक साथ निभाता?
नीमा के साथ बैठे याञी एक एक कर उतर गये|किताब पढ़ने बैठी पर उसमें नीमा का मन नहीं लगा| अब वो चाह रही थी कि जल्दी से ये सफर खत्म हो|
CONVERSATION
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
About me
Popular Posts
-
अपनी बालकनी से झाकंते नेहा ने पहली बार वैदेही को देखा था|ट्रक से उतरते सामान पर उसकी नजर टिकी थी|उसके पति तबादले पर यहाँ आए लग रहे थे| आस-पा...
-
बैसाखी वो खासी पुरानी इमारत थी जिसके तीसरे माले में वह रहती थी। ऊपर तक चढ़ते मुझे हफनी आ गई। "रेनू के हाथ में जादू है। एक बार उस...
-
समय ईशा स्कूटी स्टैंड में लगा घर के अंदर प्रविष्ट हुई|सामने स्वरा बैठी थी पर ईशा उसे अनदेखा कर किचन की ओर बढ़ गयी|उसका ये व्यवहार स्वरा को आह...
-
सुमि की यथासंभव कोशिश रहती कि उसका किया कोई काम चाची को नाराज न कर दे|कभी चाची जानबुझकर उसका दुःख उभार देती| तब उसको यही लगता कि काश वो भी ...
-
नभ में पौ फटी और सूरज ने अपनी लालिमा बिखेर दी| सूमि को रात देर से नींद आयी थी|चाची की आवाज से वो चौंक कर उठ बैठी| वक्त देखा और जल्दी अपनी च...
-
रंग ससुराल आ पहली बार उसे अहसास हुआ कि चमड़ी के रंग के हिसाब से रिश्तो की मधुरता नापी जाती हैं| यहाँ उसे एक नया नाम मिला,"काली बहू ...
-
आज दीना बाबू को एहसास हुआ होगा|कि कभी कभी मान की अधिकता न केवल रिश्तो में दूरियाँ ले आता हैं बल्कि कितने काम बिगाड़ देता हैं| इतना कि फिर उस...
-
रिश्ते दीवार घड़ी ने नौ बजाये| श्वेता की घबराहट बढ़ रही थी|"जब वो जानती थी कि पापाजी की याददाश्त कमजोर पड़ रही हैं तो यूँ उन्हें अकेले चले...
-
रामलाल की बिटिया निम्मो की आज शादी हैं| दो गली छोड़ श्यामलाल के घर से रामलाल के घर के पूराने संबंध हैं| पारिवारिक रिश्ते बहुत ही ...
-
हल्दीघाटी दर्रे से कुछ आगे जाकर एक गुफा पड़ती हैं| इसी गुफा में राणा प्रताप अपने वफादार साथियों के साथ मिलकर गुप्त मंञणा करते थे| आज भी वो ज...
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें