उसका दिमाग एकदम काम नहीं कर रहा था| सदमे की अधिकता ज्यादा थी|अपनी आँखो के सामने अपना 'घर' तहस नहस होते देख उसका मन डुबने लगा|एकदम सड़क पर ही आ पड़ी थी अब वो|
दोपहर ढलते झुमरु घर आया और सारा मंजर देखा तो सर थाम वही पसर गया|सरवरी ही मजबूत बनी उसकी ओर बढ़ी|झुमरु से बात करने की उसकी इच्छा मर चुकी थी| पर इस आपदा में और कोई सहारा भी तो न था|आगे का विचार भी करना था| अकेले कैसे निभा पाएगी?
पर जिसका सहारा ले सरवरी आगे बढ़ने की सोच रही थी वो खुद एकदम कमजोर निकला|
' सरवरी अब का होई| कौनो जगह नाही जाई का| कौनो जुगत लगाई अब'|
सरवरी का क्रोध ही बढ़ा ये सुन| अपनी मेहरारु पर हाथ उठाने में तो तनिक देरी नहीं होती अब यहाँ छोटा बच्चन की तरह सुबक रहे हैं|
झुमरु की कातर आँखे सरवरी को ही देखे जा रही थी|
सरवरी ने जब जुगत लगायी तो मेमसाहब के अलावा कोई सहारा नजर न आया|उसकी मेमसाहब तो कब से इसी ताक में बैठी थी कि सरवरी को अपने पास रख हलक कर काम ले उससे| इस महानगर में रहने का ठिकाना मिले यही बहूत था| मेमसाहब के पास कई लोग आए इसी उम्मीद से मगर सरवरी की ईमानदारी उनके मन में बस गयी थी| इतने दिनो शहर रह कर भी शहर की हवा नहीं लगी थी उसे|
कोई जुगत बनते न देख सरवरी मेमसाहब के घर की तरफ बढ़ ली|
CONVERSATION
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
About me
Popular Posts
-
अपनी बालकनी से झाकंते नेहा ने पहली बार वैदेही को देखा था|ट्रक से उतरते सामान पर उसकी नजर टिकी थी|उसके पति तबादले पर यहाँ आए लग रहे थे| आस-पा...
-
नेहा ने तबादले से होने वाली टुटन को दिल से महसूस किया था| जब पैर जमने लगते और दोस्तो की ऱेहरिस्त लंबी होने लगती तब वहाँ से उखड़ किसी दूसरी ...
-
समय ईशा स्कूटी स्टैंड में लगा घर के अंदर प्रविष्ट हुई|सामने स्वरा बैठी थी पर ईशा उसे अनदेखा कर किचन की ओर बढ़ गयी|उसका ये व्यवहार स्वरा को आह...
-
बैसाखी वो खासी पुरानी इमारत थी जिसके तीसरे माले में वह रहती थी। ऊपर तक चढ़ते मुझे हफनी आ गई। "रेनू के हाथ में जादू है। एक बार उस...
-
विश्व हिंदी दिवस की आप सभी सुधीजनों को शुभकामनाएं। इस अवसर पर अपने कुछ हाइकु पटल पर प्रेषित कर रही हूँ। हिंदी ही भाषा विश्व पटल पर मान बढ़ाये...
-
आज दीना बाबू को एहसास हुआ होगा|कि कभी कभी मान की अधिकता न केवल रिश्तो में दूरियाँ ले आता हैं बल्कि कितने काम बिगाड़ देता हैं| इतना कि फिर उस...
-
जेवर "जिज्जी, क्या सोचा? मालू की दुल्हन की गोद भराई में क्या देना है? सोना तो आग पकड़े है। पुन्नी बता रही थी कि पचास के ऊपर पहुँच गया है...
-
रामलाल की बिटिया निम्मो की आज शादी हैं| दो गली छोड़ श्यामलाल के घर से रामलाल के घर के पूराने संबंध हैं| पारिवारिक रिश्ते बहुत ही ...
-
लकीरे राहुल के घर का आज गृहप्रवेश था|बड़े शौक से बनवाया शानदार घर| पूरा घर गुलाब और गेंदे की लड़ियों से गमक रहा था|अभी मेहमानो का आना शुरू न...
-
गुरु मंत्र मैं अपनी ही बहन का फोन "इग्नोर"करने लगी थी|मुझे लगता कि वो हर बात को लेकर कुछ ज्यादा ही परेशान हो जाती हैं|फिर वो समय ...
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें