आकाश के हाथो के तोते उड़ गये ये जान कर|डॉक्टर ने अॉपरेशन की बात कही|
शामली को बीच बीच में तीखा सर दर्द होता था तो उसका यही कारण था| इस बात से आकाश बिल्कुल अंजान था|उसे एहसास हुआ कि किस कदर शामली की उपेळा हुई उससे| अनु के तो कहने ही क्या| उसे कभी लगाव था ही कहाँ| एक ही झटके में जिदंगी कहाँ से कहाँ आ गई|
शामली के बिस्तर पर होने से सारा घर अस्त व्यस्त हो गया| कितना संभाल रखा था शामली ने सब कुछ|इस बात का एहसास बखुबी हो रहा था दोनो पापा बेटी को|पल्लव तो माँ के बिना वैसे भी कुछ बोल-सुन लेने लायक नहीं रह गया था|
कुछ अच्छा होने को ही मानो ये मुसीबत आयी| शायद अनु को ही ये सीख देने की जिदंगी इतनी आसां नहीं जितनी उसने समझ ली थी|हालात ने बदल कर रख दिया अनु को| शामली को जैसे यकीन था कि उसके साथ कुछ बड़ा घटेगा तभी अनु सही राह पकड़ पाएगी|
डॉक्टर की सख्त हिदायत थी कि शामली मानसिक तौर पर एकदम शांत रहे| आकाश और अनु को भी ये हिहायत थी कि कोई भी ऐसी बात जो सतांप का कारण हो शामली के आगे न की जाए|
शामली का अॉपरेशन सफल रहा|उसके माँ- पापा ,भाई-भाभी सब पहुँ गये थे| परिवार क्या होता हैं और उसके होने से कितना आत्म बल मिलता हैं| अनु को आज समझ आया|अब तक मैं मेरे के घेरे में ही बधीं थी|
CONVERSATION
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
About me
Popular Posts
-
अपनी बालकनी से झाकंते नेहा ने पहली बार वैदेही को देखा था|ट्रक से उतरते सामान पर उसकी नजर टिकी थी|उसके पति तबादले पर यहाँ आए लग रहे थे| आस-पा...
-
नेहा ने तबादले से होने वाली टुटन को दिल से महसूस किया था| जब पैर जमने लगते और दोस्तो की ऱेहरिस्त लंबी होने लगती तब वहाँ से उखड़ किसी दूसरी ...
-
समय ईशा स्कूटी स्टैंड में लगा घर के अंदर प्रविष्ट हुई|सामने स्वरा बैठी थी पर ईशा उसे अनदेखा कर किचन की ओर बढ़ गयी|उसका ये व्यवहार स्वरा को आह...
-
बैसाखी वो खासी पुरानी इमारत थी जिसके तीसरे माले में वह रहती थी। ऊपर तक चढ़ते मुझे हफनी आ गई। "रेनू के हाथ में जादू है। एक बार उस...
-
विश्व हिंदी दिवस की आप सभी सुधीजनों को शुभकामनाएं। इस अवसर पर अपने कुछ हाइकु पटल पर प्रेषित कर रही हूँ। हिंदी ही भाषा विश्व पटल पर मान बढ़ाये...
-
आज दीना बाबू को एहसास हुआ होगा|कि कभी कभी मान की अधिकता न केवल रिश्तो में दूरियाँ ले आता हैं बल्कि कितने काम बिगाड़ देता हैं| इतना कि फिर उस...
-
जेवर "जिज्जी, क्या सोचा? मालू की दुल्हन की गोद भराई में क्या देना है? सोना तो आग पकड़े है। पुन्नी बता रही थी कि पचास के ऊपर पहुँच गया है...
-
रामलाल की बिटिया निम्मो की आज शादी हैं| दो गली छोड़ श्यामलाल के घर से रामलाल के घर के पूराने संबंध हैं| पारिवारिक रिश्ते बहुत ही ...
-
लकीरे राहुल के घर का आज गृहप्रवेश था|बड़े शौक से बनवाया शानदार घर| पूरा घर गुलाब और गेंदे की लड़ियों से गमक रहा था|अभी मेहमानो का आना शुरू न...
-
गुरु मंत्र मैं अपनी ही बहन का फोन "इग्नोर"करने लगी थी|मुझे लगता कि वो हर बात को लेकर कुछ ज्यादा ही परेशान हो जाती हैं|फिर वो समय ...
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें