अलका रसोई में ही माँ के पास आ कर बैठ गयी| थोड़ी देर बाद पापा और छोटी बहन भी वही जीम गये|पापा का चेहरादेख अलका को गहरी ठेस पहुँची|दो दिन में ही उनका चेहरा और ज्यादा बुढ़ा नजर आने लगा था|छोटी बहन भी सहमी सी लगी|
अलका ने किसी तरह नाश्ता खत्म किया और फिर से अपने कमरे में आ गई| किसी से बात करने का मन नहीं हुआ उसे| कमरे की रोशनी जब चुभने लगी तो बत्ती बुझा बिस्तर में निढाल सी पड़ गयी|खुद को बहूत थका सा महसूस किया उसने|वो फिर अतीत में गोते लगाने लगी|
प्रथम ञेणी में एम.ए पास करने के बाद जीवन को बहूत उम्मीद भरी नजरो से देखा था उसने|किशोर मन अक्सर उसे अक्सर गुदगुदा जाता|ऐसे समय उसके जीवन में प्राचीर आया|
हुआ यूँ की अलका के माँ बाप ने उसके विवाह के लिए लड़को की तलाश शुरु कर दी|मगर दहेज की भारी माँग के आगे अलका की सारी खुबियाँ फीकी पड़ गयी|ऐसे में अलका के पापा के एक मिञ ने प्राचीर को अलका के लिए सुझाया|
प्राचीर खुबसूरत,पढ़ा लिखा और अच्छे ओहदे पर था|सबसे राहत देने वाली बात तो ये थी कि दहेज की कोई माँग नहीं थी|लड़के वालो ने पहली नजर में पसंद कर लिया अलका को|
लड़के वालो की एक शर्त ये भी थी कि विवाह समारोह बिना किसी आडबंर के हो| अलका के माँ बाप ने आँख मूंद कर इस रिश्ते पर मोहर लगी दी|
हर माँ बाप की तरह अलका के माँ पापा ने अलका को अपनी हैसियत से अधिक दिया|घर की पहली शादी जो थी|विवाह विधीपूर्वक सपंन्न हूआ| अलका विदा हो ससुराल आ गई|माँ पापा खुश थे कि देर ही सही अलका को अच्छी ससुराल मिली|
CONVERSATION
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
About me
Popular Posts
-
अपनी बालकनी से झाकंते नेहा ने पहली बार वैदेही को देखा था|ट्रक से उतरते सामान पर उसकी नजर टिकी थी|उसके पति तबादले पर यहाँ आए लग रहे थे| आस-पा...
-
बैसाखी वो खासी पुरानी इमारत थी जिसके तीसरे माले में वह रहती थी। ऊपर तक चढ़ते मुझे हफनी आ गई। "रेनू के हाथ में जादू है। एक बार उस...
-
समय ईशा स्कूटी स्टैंड में लगा घर के अंदर प्रविष्ट हुई|सामने स्वरा बैठी थी पर ईशा उसे अनदेखा कर किचन की ओर बढ़ गयी|उसका ये व्यवहार स्वरा को आह...
-
सुमि की यथासंभव कोशिश रहती कि उसका किया कोई काम चाची को नाराज न कर दे|कभी चाची जानबुझकर उसका दुःख उभार देती| तब उसको यही लगता कि काश वो भी ...
-
नभ में पौ फटी और सूरज ने अपनी लालिमा बिखेर दी| सूमि को रात देर से नींद आयी थी|चाची की आवाज से वो चौंक कर उठ बैठी| वक्त देखा और जल्दी अपनी च...
-
रंग ससुराल आ पहली बार उसे अहसास हुआ कि चमड़ी के रंग के हिसाब से रिश्तो की मधुरता नापी जाती हैं| यहाँ उसे एक नया नाम मिला,"काली बहू ...
-
आज दीना बाबू को एहसास हुआ होगा|कि कभी कभी मान की अधिकता न केवल रिश्तो में दूरियाँ ले आता हैं बल्कि कितने काम बिगाड़ देता हैं| इतना कि फिर उस...
-
रिश्ते दीवार घड़ी ने नौ बजाये| श्वेता की घबराहट बढ़ रही थी|"जब वो जानती थी कि पापाजी की याददाश्त कमजोर पड़ रही हैं तो यूँ उन्हें अकेले चले...
-
रामलाल की बिटिया निम्मो की आज शादी हैं| दो गली छोड़ श्यामलाल के घर से रामलाल के घर के पूराने संबंध हैं| पारिवारिक रिश्ते बहुत ही ...
-
हल्दीघाटी दर्रे से कुछ आगे जाकर एक गुफा पड़ती हैं| इसी गुफा में राणा प्रताप अपने वफादार साथियों के साथ मिलकर गुप्त मंञणा करते थे| आज भी वो ज...
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें