प्रिया को लगा अब कुछ करना ही है उसे|वो एक बार फार्म हाउस जाकर स्थिती का जायजा जरूर लेगी|बिरजू को साथ ले जाने का सवाल नहीं उठता|प्रिया को अहसास था कि बिरजू उस पर जरूरत से ज्यादा सतर्कता दिखा रहा है| उसे कुछ और हो जाने का अहसास हो जैसे|
अभी दिन था तो अभी बाड़ के आस-पास भी जाने का खतरा वो नहीं उठा सकती थी| रात घिरने का इतजांर करने लगी| तीन- चार जरूरी फोन किए| सारी बाते समझायी किसी को| उधर से कुछ कहा गया और प्रिया एकदम निश्चंत हो गयी जैसे|वो पर्स जो प्रिया हमेशा अपने पास रखती थी उसका सारा सामान निकाल फिर से चेक किया| करीने से दोबारा लगाया पर्स में|अब मानसिक तौर पर बिल्कुल तैयार थी| कल और आज की प्रिया में अंतर था जमीन आसमान का|आज लबरेज थी आत्म विश्वास से|
रात उतर आयी| खाना खा कर सोने की तैयारी करती दिखी|जब उसे लगा कि सन्नाटा खींच गया चारो ओर तब हल्का सा दरवाजा खोल वो बढ़ गयी बाड़ की तरफ|
Pencil torch की हल्की रोशनी में बाड़ के पास रूक जायजा लिया|अनगिनत पैरो के निशान उभरे थे गीली मिट्टी पर और थे सिगरेट के टोटे|
बाड़ से निकल बढ़ गयी फार्म हाउस की तरफ|डर बिल्कुल नहीं था प्रिया के चेहरे पर| अपना पर्स कसकर थाम लिया उसने|
CONVERSATION
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
About me
Popular Posts
-
अपनी बालकनी से झाकंते नेहा ने पहली बार वैदेही को देखा था|ट्रक से उतरते सामान पर उसकी नजर टिकी थी|उसके पति तबादले पर यहाँ आए लग रहे थे| आस-पा...
-
नेहा ने तबादले से होने वाली टुटन को दिल से महसूस किया था| जब पैर जमने लगते और दोस्तो की ऱेहरिस्त लंबी होने लगती तब वहाँ से उखड़ किसी दूसरी ...
-
समय ईशा स्कूटी स्टैंड में लगा घर के अंदर प्रविष्ट हुई|सामने स्वरा बैठी थी पर ईशा उसे अनदेखा कर किचन की ओर बढ़ गयी|उसका ये व्यवहार स्वरा को आह...
-
बैसाखी वो खासी पुरानी इमारत थी जिसके तीसरे माले में वह रहती थी। ऊपर तक चढ़ते मुझे हफनी आ गई। "रेनू के हाथ में जादू है। एक बार उस...
-
विश्व हिंदी दिवस की आप सभी सुधीजनों को शुभकामनाएं। इस अवसर पर अपने कुछ हाइकु पटल पर प्रेषित कर रही हूँ। हिंदी ही भाषा विश्व पटल पर मान बढ़ाये...
-
आज दीना बाबू को एहसास हुआ होगा|कि कभी कभी मान की अधिकता न केवल रिश्तो में दूरियाँ ले आता हैं बल्कि कितने काम बिगाड़ देता हैं| इतना कि फिर उस...
-
जेवर "जिज्जी, क्या सोचा? मालू की दुल्हन की गोद भराई में क्या देना है? सोना तो आग पकड़े है। पुन्नी बता रही थी कि पचास के ऊपर पहुँच गया है...
-
रामलाल की बिटिया निम्मो की आज शादी हैं| दो गली छोड़ श्यामलाल के घर से रामलाल के घर के पूराने संबंध हैं| पारिवारिक रिश्ते बहुत ही ...
-
लकीरे राहुल के घर का आज गृहप्रवेश था|बड़े शौक से बनवाया शानदार घर| पूरा घर गुलाब और गेंदे की लड़ियों से गमक रहा था|अभी मेहमानो का आना शुरू न...
-
गुरु मंत्र मैं अपनी ही बहन का फोन "इग्नोर"करने लगी थी|मुझे लगता कि वो हर बात को लेकर कुछ ज्यादा ही परेशान हो जाती हैं|फिर वो समय ...
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें