इंतजाम

इंतजाम बढ़िया रही न

"रमेशी, तोहार भतीजी का लगन अगले महीने का सोलह तारीख का निकला है| सारा इंतजाम बढ़िया होना चाहिए| लड़के वालो का एक यही माँग है कि बारातियों का स्वागत में कमी न रहनी चाहिए|" बब्बन अपनी रौ में बहे जा रहा था| बिटिया का इत्ते दिन ठहरा लगन आज तय हुआ| बब्बन तो बौराई गया|
  "दद्दा, ई तो बहुतई खूशी का बात है| लेकिन दद्दा इस बार हलवाई जरा ठोक परख कर करियो| और किसी जिम्मेदार को हलवाई के पास बिठायो| देखे रहो, पिछले साल मेरठ वाले मामा के यहाँ शादी में कितना रेलमपेल मचा| देखने वाला कोई रहे नाही ,इन मुये हलवाइयों ने खूबई मनमानी मचाई रही|" रमेश ने थोड़ी नब्ज पकड़ायी|
" लल्ला, ऊ करते का!!! पहले तो कानपूर वाले चच्चा हामी भर दिये कि हलवाई का हम संभाल लेई| ऐन बकत मुकर गये|मेहमान बने आये और मेहमान बने चले गये| सुना रही कि हलवाईन ने कनस्तर के कनस्तर देशी घी के पार किये| डियोढ़ा सामान मगँवाये और आधा खुदई समेट लिये| वो तो छुट्टन आई के थोड़ा संभाल लिये पर पईसा का बरबादी बहुत हुई रहे|" बब्बन ने बात उठायी|
रमेशी कुछ विचार किये फिर बोले,"दद्दा, वो तीसरी गली के मुहाने नत्थु हलवाई रहता है| उसी से बात कर लो| पिछले महीने गिरीजा के यहाँ बुलावे पर गये रहे | बड़ा जोरदार खाना बनाये रहे| रसगुल्ला तो ऐसा कि मुँह में रखो और घुल जाये| ईमानदारी भी सोलह आने की| जल्दी उसको बयाना पकड़ा आ ,नाहीं तो कही और जोड़ लिए जायेगे|"
   इंतजाम बहुत जोश में किया गया| खाना खूब रच के बना| शादी में नत्थु हलवाई और उसके रसगुल्ले चमक गये| बराती-घराती सब विदा हुये| पर शादी के जोश में खाना जरूरत से ज्यादा बन गया| घर वाले भी कितना समेटते| 
"भैया, हम तो कहे रहे तनिक हाथ रोक कर बनवाओ| पर आप जो इतने जोश में घिरे रहे ,हम का कहते| अब तो भईया मेरी मानो गर्मीयन का दिन हैं, खाना ज्यादा टिक न पायी| सारा पतीले का पतीला लेकर चलो और ऐशबाग का पास गरीबन में बँटवा दो| उनका पेट को रोटी का सहारा हुई जाई और जो दुआएँ मिलेगी वही तो असली नेमत होगी| बिटिया ससुराल में सुखी रहेगी|" रमेश कहते गला भर आया|
  उसी दम सारे पतीले लदवा उन दोनो ने सारा खाना जीम दिया| उन गरीबो की आँखो की चमक बता रही थी कि ऐसा खाना महीनो में, किस्मत साथ हो तो नसीब होता है|
  इस बार बब्बन और रमेश का इंतजाम वाकई बहुत अच्छा था|
   
अंजू निगम
   देहरादून

 

CONVERSATION

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Back
to top