नज्म

मुमकिन हैं वो जफा कर जायेगा,
वफा का मंजर बेअसर कर जायेगा|

शजर जो चमक रहा था पेशानी पर,
हूर सा असर उस पर कर जायेगा|

मंजर मंजर पानी हो रहा हैं अब तो,
मौसम का ये खुमार भी उतर जायेगा|

आलम हैं हर तरफ क्यों दगाबाजी का
ये जुनून भी शायद अब उतर जायेगा|

उस सहर जो महाजबीन थी न एक,
वो मिरी रुह तलक आ संवर जायेगा|

वादो की मियाद खत्म अब हो चली हैं
जफा के इस खौफ से वो मर जायेगा|

अंजू निगम
देहरादून

CONVERSATION

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Back
to top