दिल तो उनका

दिल तो उनका

मेरा दिल अब न कभी उनका हो जायेगा,
गैर सी सीरत थी गैर ही तो हो जायेगा|

हर गली, हर कूचा बेगाना आज लगा,
ये शहर ही अब अंजाना सा हो जायेगा|

चाहत की बारिश में कितना भीगे थे हम,
वो भीगी सहर अब काली शब हो जायेगा|

नंगे पाँव दूर तलक साथ चले थे कदम,
अब महज अफसाना सा ही हो जायेगा|

सोंधी सी महक बसी थी तेरे आंचल की,
सब एक ख्वाहिशो का शोर हो जायेगा|

गैर था तो कैसे कह देती उसे अपना,
अपना समझे, तो खुद अपना हो जायेगा|

अंजू निगम
देहरादून

CONVERSATION

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Back
to top