सोच

सोच

मन में प्रचंड उथल-पुथल मची हैं|ऑफिस का माहौल में राजनीति पैठ रही हैं| इसी मनोदशा में,अंधेरे से घिरते कमरे में वो अपने बिस्तर में औधें मुँह पड़ी थी| दीदी ने आकर केवल उसका हाल-चल ही तो लेना चाहा था|  पर नेहा को ये दीदी की ,अपने जीवन में जरूरत से ज्यादा दखलअंदाजी  लगी और उसने बड़े-छोटे का लिहाज छोड़ दी को खुब खरी-खोटी सुना दी| तबसे दोनो के बीच अबोला ठना था|
  आज नेहा जब इसी मनोस्थिति में घी दानी में घी उलीचने लगी तो काफी घी बाहर फैल गया|उसे ध्यान आया कि दीदी हमेशा कहती कि घी या तेल उलीचते समय नीचे परात लगा लिया करो ताकि घी स्लैब में न फैले और परात में सिमटा रहे| उस दिन अगर वो भी अपने बहते मन के नीचे सब्र की परात लगा लेती.....

अंजू निगम

देहरादून

CONVERSATION

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Back
to top