उस रोज दरवाजे पर जो दस्तक थी,
उन हाथो की थप अजनबी लगी|
दरवाजा खोला तो बहर शोहरत खड़ी थी|
उसके चारो ओर अजीब उजाला भरा था,
मेरी आँखे चुंधियाने लगी थी|
मन मेरा हाथ छुड़ा चल दिया,
मन मेरा कोमल था,अजनबी था दूनिया से|
मुझे मालूम था मन भटक जायेगा, बह जायेगा,
फिर हुआ भी वही,मेरा मन बह निकला|
बहते हुये मिल गया कामयाबी के समुद्र में,
और खो गया वही|
मैं और मेरा मन फिर कभी नहीं मिले,
अब दरवाजे पर होती हर दस्तक,
खौफजदा करती हैं,
जाने इस बार कामयाबी मेरा क्या छीज ले|
★अंजू निगम★
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें