बेदिल तारीफ न किया करो,
जमीर जख्मी होता हैं|
पत्तियों में पड़ी बुंदो के जैसे,
आँखों में सिमट आए आँसू,
जज्ब करते तो आँखो को शिकायत थी,
बहाते तो उनको|
बड़ी बेमुरव्वत सी हो गयी हैं जिदंगी,
जितना समझना चाहो,
उतनी उलझती जाती हैं|
'अजिज आ गए,
'अजिजो' की 'अजिजी' से,
जख्म देते बेहिसाब,
और पुछते हैं 'सब खैरियत'|
लफ्ज जख्म गहरा देते हैं,
गर अहसास होता ,
तो बेजुबान ही रहते|
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें