गर्मियों मे लखनऊ जाने की तैयारी दो महीने पहले ही शुरू हो जाती| गोया कोई त्यौहार की तैयारी हो आरक्षित सीटों का कोई झंझट होता नहीं था| आज के माफिक ट्रेनों मे इतनी भीङ नहीं जुटती थी| महीने भर के लिए एक बड़ा ट्रंक ले लिया था सबके कपडे उसी मे समा जाते| आज की तरह फैशन नुमा बैगों या "strolly" का रिवाज़ न था|
बिना आरक्षण ट्रेन मे सीट पा लेना दीना बाबू के ही बस मे था| और ये हुनर वे बखूबी अन्जाम तक पहुँचाते थे|भाग्य साथ न देता तो मज़बूत ट्रंक तो था ही|
दीना बाबू जुगाड़ भीड़ा लेते| जब भी कोई सीट खाली होती | चील की तरह झपट उस पर किसी लड़के को टिका देते| बड़े लड़के की थोड़ी ढाढ़ी- मूँछ उग आई थी इसलिए ये टिकने-टिकाने का खेल उसे नहीं भाता था|
लखनऊ का उनका खानदानी घर था| उनके पिता की बहुत पैठ थी इस शहर मे|रिश्तेदारी मे अच्छी पहुँच थी| सबमें दीना बाबू"भैया" के नाम से जाने जाते| जो "भैया" के आने की खबर होती तो रिश्तेदारो की भीड़ आ जुटती|
उनकी अम्मा कितनी बार गुहार लगा चुकी थी "काहे वहाँ माथा फ़ोड रहे हो | काहे नहीं यही आ बस जाते" पर दीना बाबू को जाने अम्मा की कौन से बात चुभ गयी थी जो अपनी कमाई से ही अपने परिवार को पालने की ठानी थी|अम्मा के पैर सहारनपुर मे न टिकते| अक्सर कहती" का हो बचवा, सारी रिश्तेदारी छोड इस जंगल मे पड़े हो"
साल मे एक बार आना अम्मा के लिए भी कौन सा त्यौहार से कम था|कनस्तर भर भर आटे के बिस्कुट बनवाना,सारे मेवे जुटा रखना,माठिया-दालमोठ बनवा लिए जाते| साल भर का बंद पड़ा कमरा धो-पोछ साफ़ कर दिया जाता| जरुरत की सारी चीज़े जमा दी जाती|
बस इंतज़ार रहता भैया के आने का
CONVERSATION
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
About me
Popular Posts
-
अपनी बालकनी से झाकंते नेहा ने पहली बार वैदेही को देखा था|ट्रक से उतरते सामान पर उसकी नजर टिकी थी|उसके पति तबादले पर यहाँ आए लग रहे थे| आस-पा...
-
बैसाखी वो खासी पुरानी इमारत थी जिसके तीसरे माले में वह रहती थी। ऊपर तक चढ़ते मुझे हफनी आ गई। "रेनू के हाथ में जादू है। एक बार उस...
-
समय ईशा स्कूटी स्टैंड में लगा घर के अंदर प्रविष्ट हुई|सामने स्वरा बैठी थी पर ईशा उसे अनदेखा कर किचन की ओर बढ़ गयी|उसका ये व्यवहार स्वरा को आह...
-
सुमि की यथासंभव कोशिश रहती कि उसका किया कोई काम चाची को नाराज न कर दे|कभी चाची जानबुझकर उसका दुःख उभार देती| तब उसको यही लगता कि काश वो भी ...
-
नभ में पौ फटी और सूरज ने अपनी लालिमा बिखेर दी| सूमि को रात देर से नींद आयी थी|चाची की आवाज से वो चौंक कर उठ बैठी| वक्त देखा और जल्दी अपनी च...
-
रंग ससुराल आ पहली बार उसे अहसास हुआ कि चमड़ी के रंग के हिसाब से रिश्तो की मधुरता नापी जाती हैं| यहाँ उसे एक नया नाम मिला,"काली बहू ...
-
आज दीना बाबू को एहसास हुआ होगा|कि कभी कभी मान की अधिकता न केवल रिश्तो में दूरियाँ ले आता हैं बल्कि कितने काम बिगाड़ देता हैं| इतना कि फिर उस...
-
रिश्ते दीवार घड़ी ने नौ बजाये| श्वेता की घबराहट बढ़ रही थी|"जब वो जानती थी कि पापाजी की याददाश्त कमजोर पड़ रही हैं तो यूँ उन्हें अकेले चले...
-
रामलाल की बिटिया निम्मो की आज शादी हैं| दो गली छोड़ श्यामलाल के घर से रामलाल के घर के पूराने संबंध हैं| पारिवारिक रिश्ते बहुत ही ...
-
हल्दीघाटी दर्रे से कुछ आगे जाकर एक गुफा पड़ती हैं| इसी गुफा में राणा प्रताप अपने वफादार साथियों के साथ मिलकर गुप्त मंञणा करते थे| आज भी वो ज...
anjoo ji good story
जवाब देंहटाएं