इतनी देर से उठने की वजह से सारे कामो का सिलसिला हाथो से फिसल गया| पानी भरने की लंबी कतार देख माथा भन्ना गया उसका|झुम्मन होता तो रात की थोड़ी कसर अभी पूरी कर लेती|दो-चार सुना अपने मन की भड़ास निकाल लेती|
आज मालकिन की भी दो-चार सुननी होगी|शरीर पर पड़े निशान शायद मालकिन की थोड़ी बहुत सहानुभूति बटोर ले |पर मालकिन की सोच से अच्छी तरह वाकिफ थी सरवरी| ' तेरा तो रोज का किस्सा हैं'ये कह मालकिन कई बार अपनी उपेञा दिखा चुकी हैं|उन्हें केवल काम से मतलब था जिसके वो पैसे देती थी| हाँ मालकिन की लड़की जो १८ बरस की थी और कोई ngo जैसी जगह काम करती थी उसका दुख दर्द बाटंती और खाली समय लिख पढ़ लेने पर जोर देती|सरवरी को उसकी बाते बेकार लगती|पढ़े लिखो के चोचंले लगते|
इधर सरवरी का मन थोड़ा बदला था| पति से आए दिन पड़ने वाले लात-घुसों ने उसका शरीर और मन दोनो तोड़ दिया था|बगल में रहने वाली कजरी का पति तो कित्ता प्यार करता हैं अपनी औरत को|एक मुआ मेरा मरद ही ऐसा निकलना था|
सरवरी उठ बैठी और देर करना ठीक नहीं होगा|सरवरी जब सुबह की रोटी थाप बाहर निकली तो मानो उसका दम ही निकल गया|सामने नगरपालिका की के्न खड़ी थी|
CONVERSATION
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
About me
Popular Posts
-
अपनी बालकनी से झाकंते नेहा ने पहली बार वैदेही को देखा था|ट्रक से उतरते सामान पर उसकी नजर टिकी थी|उसके पति तबादले पर यहाँ आए लग रहे थे| आस-पा...
-
नेहा ने तबादले से होने वाली टुटन को दिल से महसूस किया था| जब पैर जमने लगते और दोस्तो की ऱेहरिस्त लंबी होने लगती तब वहाँ से उखड़ किसी दूसरी ...
-
समय ईशा स्कूटी स्टैंड में लगा घर के अंदर प्रविष्ट हुई|सामने स्वरा बैठी थी पर ईशा उसे अनदेखा कर किचन की ओर बढ़ गयी|उसका ये व्यवहार स्वरा को आह...
-
बैसाखी वो खासी पुरानी इमारत थी जिसके तीसरे माले में वह रहती थी। ऊपर तक चढ़ते मुझे हफनी आ गई। "रेनू के हाथ में जादू है। एक बार उस...
-
विश्व हिंदी दिवस की आप सभी सुधीजनों को शुभकामनाएं। इस अवसर पर अपने कुछ हाइकु पटल पर प्रेषित कर रही हूँ। हिंदी ही भाषा विश्व पटल पर मान बढ़ाये...
-
आज दीना बाबू को एहसास हुआ होगा|कि कभी कभी मान की अधिकता न केवल रिश्तो में दूरियाँ ले आता हैं बल्कि कितने काम बिगाड़ देता हैं| इतना कि फिर उस...
-
जेवर "जिज्जी, क्या सोचा? मालू की दुल्हन की गोद भराई में क्या देना है? सोना तो आग पकड़े है। पुन्नी बता रही थी कि पचास के ऊपर पहुँच गया है...
-
रामलाल की बिटिया निम्मो की आज शादी हैं| दो गली छोड़ श्यामलाल के घर से रामलाल के घर के पूराने संबंध हैं| पारिवारिक रिश्ते बहुत ही ...
-
लकीरे राहुल के घर का आज गृहप्रवेश था|बड़े शौक से बनवाया शानदार घर| पूरा घर गुलाब और गेंदे की लड़ियों से गमक रहा था|अभी मेहमानो का आना शुरू न...
-
गुरु मंत्र मैं अपनी ही बहन का फोन "इग्नोर"करने लगी थी|मुझे लगता कि वो हर बात को लेकर कुछ ज्यादा ही परेशान हो जाती हैं|फिर वो समय ...
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें