मैम ने हौले से उसके सर पर हाथ रख दिया|सहमति हो जैसे उनकी कविता से|
जब कविता अपनी सीट पर आ कर बैठी तो पलक ने उसकी तरफ जो देखा तो पलक की आखों में आँसु डबडबा रहे थे| दोनो ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया|जैसे ये कह रही हो कि आज से हमारी दोस्ती एकदम पक्की वाली हैं|
पर पलक को ये शिकायत रही कि इतनी बड़ी बात क्यों कविता ने उसे नहीं बतायी|
अगले दिन english मैम की क्लास न थी पर वो आयी क्लास में एक बड़े बैग के साथ| जिसमें कविता के लिए साल भर की कॉपियाँ थी| आज से तुम्हारी पढाई लिखाई मेरी तरफ से| पर कविता ने इंकार कर दिया मैम से कुछ भी लेने को|
मैम जो ये सब मैं घर ले गयी तब पापा को पता चल जाएगा कि मैंने आपको सारी बात बता दी हैं| और नयी माँ सारी कॉपियाँ उसके छोटे भाई के लिए रख लेगी|
मैम ने कहा,' तुम घर लेकर ही नहीं जाना| मेरे cupboard में रख लेना सब|'जो मैम ने यह कहा तो कविता भूल ही गयी कि वो क्लास में खड़ी हैं|एकदम मैम के पैरो की तरफ झुक गयी|मैम ने उसे अपने से चिपटा लिया एकदम अपने बच्चे की तरह|
पलक की आँखो से लगातार आंसू बहे जा रहे थे| अपनी दोस्त के लिए खुश थी बहूत|कविता के लिए कुछ भी करेगी वो|
CONVERSATION
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
About me
Popular Posts
-
अपनी बालकनी से झाकंते नेहा ने पहली बार वैदेही को देखा था|ट्रक से उतरते सामान पर उसकी नजर टिकी थी|उसके पति तबादले पर यहाँ आए लग रहे थे| आस-पा...
-
नेहा ने तबादले से होने वाली टुटन को दिल से महसूस किया था| जब पैर जमने लगते और दोस्तो की ऱेहरिस्त लंबी होने लगती तब वहाँ से उखड़ किसी दूसरी ...
-
समय ईशा स्कूटी स्टैंड में लगा घर के अंदर प्रविष्ट हुई|सामने स्वरा बैठी थी पर ईशा उसे अनदेखा कर किचन की ओर बढ़ गयी|उसका ये व्यवहार स्वरा को आह...
-
बैसाखी वो खासी पुरानी इमारत थी जिसके तीसरे माले में वह रहती थी। ऊपर तक चढ़ते मुझे हफनी आ गई। "रेनू के हाथ में जादू है। एक बार उस...
-
विश्व हिंदी दिवस की आप सभी सुधीजनों को शुभकामनाएं। इस अवसर पर अपने कुछ हाइकु पटल पर प्रेषित कर रही हूँ। हिंदी ही भाषा विश्व पटल पर मान बढ़ाये...
-
आज दीना बाबू को एहसास हुआ होगा|कि कभी कभी मान की अधिकता न केवल रिश्तो में दूरियाँ ले आता हैं बल्कि कितने काम बिगाड़ देता हैं| इतना कि फिर उस...
-
जेवर "जिज्जी, क्या सोचा? मालू की दुल्हन की गोद भराई में क्या देना है? सोना तो आग पकड़े है। पुन्नी बता रही थी कि पचास के ऊपर पहुँच गया है...
-
रामलाल की बिटिया निम्मो की आज शादी हैं| दो गली छोड़ श्यामलाल के घर से रामलाल के घर के पूराने संबंध हैं| पारिवारिक रिश्ते बहुत ही ...
-
लकीरे राहुल के घर का आज गृहप्रवेश था|बड़े शौक से बनवाया शानदार घर| पूरा घर गुलाब और गेंदे की लड़ियों से गमक रहा था|अभी मेहमानो का आना शुरू न...
-
गुरु मंत्र मैं अपनी ही बहन का फोन "इग्नोर"करने लगी थी|मुझे लगता कि वो हर बात को लेकर कुछ ज्यादा ही परेशान हो जाती हैं|फिर वो समय ...
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें