दीपा राहूल की तरफ मुड़ ही गई|राहूल सीधे आँखो में नहीं देख पाया उसके|
एकाएक ही वो कह उठा'मैं आपको पसंद करता हूँ | क्या आप मुझसे शादी करना चाहेगी|'
एक सासं में ही जैसे बात खत्म करना चाहता हो अपनी|फिर उसने सिर उठा दीपा का मन परखना चाहा हो
दीपा को मानो अहसास हो इस बात का|शांत बनी रही वो देर तक|राहूल के लिए ये पल बहूत भारी हो उठे| सब कुछ दावं में लगा था उसके|दीपा की चुप्पी उसे असहनीय हो उठी| पर उसे लगा की जीवन का ये अहम फैसला वक्त तो चाहता ही होगा|
जो कल पर बात टालने की गरज से उसने मुँह खोला की दीपा बोल उठी|
'क्या आपको पता है मेरे अतीत के बारे में कुछ|इस समय मैं वो बाते नहीं उधेड़ना चाहती|पर जो कुछ हुआ वो मेरे और अशुं दोनो के लिए ही बहूत पीड़ादायक था|मुशकिल हूई उन सब से उभरने में|मानती हूँ अकेली माँ होना कितना मुशकिल है|मगर हमने ढाल लिया है काफी हद तक अपने को| अब और भटकना हमें मजूरं नहीं|
राहूल सुनता रहाचुपचाप|आत्मसात् कर रहा हो जैसे सब कुछ|उसे दीपा की तकलीफ का अहसास था|इतने दिन साथ जी थी ये तकलीफ बिना दीपा को अहसास दिलाए|
राहूल थोड़ी देर दीपा को देखता रहा मानो अपने कहे को तौल रहा हो|फिर उसने कहना शुरु किया
'दीपा मुझे अदांज है आपके हालातो का| गुजर चुका हूँ मैं भी इन सबसे|
दीपा हैरान हूई क्या आप भी...........
राहूल बोल उठा'नहींअभी मेरी शादी नहीं हूई बल्कि मैने शादी करनी ही नही चाही अब तक|मैनें भी अपने माँ-बाप का अलगाव झेला हैइससे मेरी माँ किस हद तक टूट गयी थी ये देखा है मैनें भी|
उस दिन जब मैने़ं अशुं से पुछा था उसके पापा के बारे में तब वो दर्द बहूत अपना लगा मुझे|मुझे आपका अतीत नहीं कुरेदना| नहीं देना चाहता आपको और तकलीफ|बस आप कर सको तो इतना विश्वास जरुर दिलाना चाहूँगा कि जीवन में आपको और अशुं को कोई तकलीफ नहीं होने दूगां|कल का इतंजार करुगाँ मैं|
दीपा का मन मानो बहूत हल्का कर गयी राहूल की ये बाते|उसकी बातो में कोई बनावटीपन नहीं देखा दीपा ने|
दीपा ने कहा 'जो कल भी जवाब नहीं दिया तो'
तब भी मैं आपका और अशुं का वैसा ही ध्यान रखुगा जैसा रखता आया हूँ|
बस राहूल का ये जवाब दीपा को भीतर तक छु गया| न चाहते हूए भी तुलना कर बैठी साहिल और राहूल में| कितना अतरं है दोनो की सोच में|
बस अब और नहीं चला जाता अकेले| जिदगीं मिली है उसेफिर से जी लेने के लिए| नहीं जाया होने देगी| आगे बढ़ ही चली दीपा अपने नये जीवन का हाथ थामने| राहूल के रुप में|
इति
CONVERSATION
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
About me
Popular Posts
-
अपनी बालकनी से झाकंते नेहा ने पहली बार वैदेही को देखा था|ट्रक से उतरते सामान पर उसकी नजर टिकी थी|उसके पति तबादले पर यहाँ आए लग रहे थे| आस-पा...
-
बैसाखी वो खासी पुरानी इमारत थी जिसके तीसरे माले में वह रहती थी। ऊपर तक चढ़ते मुझे हफनी आ गई। "रेनू के हाथ में जादू है। एक बार उस...
-
समय ईशा स्कूटी स्टैंड में लगा घर के अंदर प्रविष्ट हुई|सामने स्वरा बैठी थी पर ईशा उसे अनदेखा कर किचन की ओर बढ़ गयी|उसका ये व्यवहार स्वरा को आह...
-
सुमि की यथासंभव कोशिश रहती कि उसका किया कोई काम चाची को नाराज न कर दे|कभी चाची जानबुझकर उसका दुःख उभार देती| तब उसको यही लगता कि काश वो भी ...
-
नभ में पौ फटी और सूरज ने अपनी लालिमा बिखेर दी| सूमि को रात देर से नींद आयी थी|चाची की आवाज से वो चौंक कर उठ बैठी| वक्त देखा और जल्दी अपनी च...
-
रंग ससुराल आ पहली बार उसे अहसास हुआ कि चमड़ी के रंग के हिसाब से रिश्तो की मधुरता नापी जाती हैं| यहाँ उसे एक नया नाम मिला,"काली बहू ...
-
आज दीना बाबू को एहसास हुआ होगा|कि कभी कभी मान की अधिकता न केवल रिश्तो में दूरियाँ ले आता हैं बल्कि कितने काम बिगाड़ देता हैं| इतना कि फिर उस...
-
रिश्ते दीवार घड़ी ने नौ बजाये| श्वेता की घबराहट बढ़ रही थी|"जब वो जानती थी कि पापाजी की याददाश्त कमजोर पड़ रही हैं तो यूँ उन्हें अकेले चले...
-
रामलाल की बिटिया निम्मो की आज शादी हैं| दो गली छोड़ श्यामलाल के घर से रामलाल के घर के पूराने संबंध हैं| पारिवारिक रिश्ते बहुत ही ...
-
हल्दीघाटी दर्रे से कुछ आगे जाकर एक गुफा पड़ती हैं| इसी गुफा में राणा प्रताप अपने वफादार साथियों के साथ मिलकर गुप्त मंञणा करते थे| आज भी वो ज...
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें