विश्व हिंदी दिवस की आप सभी सुधीजनों को शुभकामनाएं। इस अवसर पर अपने कुछ हाइकु पटल पर प्रेषित कर रही हूँ।


हिंदी ही भाषा
विश्व पटल पर
मान बढ़ाये!!!!

मातृ भाषा का
रहा समृद्ध कोष
हो जय घोष!!

 प्रश्न पूछते
हिंदी पे अभिमान
 हम करते?

ककहरा का
ज्ञान तो पूरा हो 
ऐ हिंदी भाषी!!!

हिंदी का कद
बढ़ाना अब लक्ष्य
दृढ़ संकल्प!!

यही अपेक्षा
मेरी हिंदी भाषा की
न हो उपेक्षा!!!!

अंजू निगम
देहरादून

CONVERSATION

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Back
to top