हाइकु

हाइकु


रक्षाबंधन के हाइकु

1)

पीहर खींचे
सावन का महीना
मोह बिछाये।

2)

बाबूल चौरा
बुलाये बहना को
हर सावन

3)

बहना जोहे
भाई आने की आस
रक्षा पर्व पे

4)

पधारो भाई
बहना की ड्योढ़ी
सावन बेला

5)

थाली में लिये
रेशम की डोरियाँ
बहना आये

6)

अटूट नेह
बांधे रेशम डोर
मन विभोर

7)

अक्षत रोली
सजे भाई के भाल
रुप अपार

8)

रक्षाबंधन
बांधे स्नेह का धागा
भाई के हाथ

9)

रक्षा का प्रण
बंधवा कर राखी
लेता है भाई


10)

भईया मेरे
रिश्ता यह निभाना
अंत तलक

11)

बहना मांगे
भईया की खुशियाँ
दुआ करके

12)

नेह के धागे
पहुँचे भाई तक
खत में पगे।

अंजू निगम
देहरादून

CONVERSATION

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Back
to top