शिव की जटा से होकर उतरी हूँ,
विष्णु के चरण कमल से निकली हूँ,
मैं पवित्र-पावन गंगा हूँ
मैं पवित्र-पावन गंगा हूँ|

हे मानव!! तुमने मुझे मान दिया,
माँ जैसा सम्मान दिया,
मैंने फिर न कोई भान किया,
तुम सबका उद्धार किया|

पर आज कहाँ वो "माँ" सा सम्मान गया
क्यों मेरे पवित्र आँचल का ये हाल किया,
मुझमें ही, पाप अपने धो पवित्र हुये,
पर मुझे ही दूषित, शोषित हर बार किया|

उन्नति की दौड़ में तुने ये विषपान किया,
क्या मैं इतना जी पाऊँगी,जितना तुमने मार दिया

माँ हूँ ,तुम सब बच्चे हो मेरे,
तो इतना साधिकार कहूँ
पवित्र-पावन गंगा हूँ, माँ सा ये सम्मान रहे|
मेरा तो उद्धार करो,अपना भी उद्धार करो|

अंजू निगम

CONVERSATION

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Back
to top