स्नेहा ने अपने पति को कहा भी था कि मेरी सहेली अपने पति के साथ आ रही हैं| पर ऊँचे पद की अपनी जिम्मेदारियाँ होती हैं| सो, उसके पति आने में असमर्थ रहे| नेहा को बड़ी कोफ्त हुई|
व्योम ने एक दो बार स्नेहा को देखा तो उसे भी अपनी तरफ तकते ही पाया| इससे कुछ दंभ सा तारी हो गया शायद उस पर|
जो भी हो व्योम की विगत की बनी तस्वीर टुटने लगी थी|व्योम ने जो इतने दिनो अपने मन में तस्वीर बनायी थी वो दरकने लगी थी|
स्नेहा के अंदर वही मानसिकता पल रही थी कि नेहा के आगे उसे कमतर नहीं दिखना हैं| पर मेकअप की परते भी उसकी उम्र नहीं ढक पाये| नेहा के चेहरे की सौम्यता के आगे उसका सारा बनाव -श्रृगांर फीका रहा|
स्नेहा के दूसरे गुमान थे| तभी न एक दिन उसने अपने मन की कह ही ली|
" नेहा, तेरे पति ने हिम्मत न दिखायी| नहीं तो आज तेरी जगह मैं बैठी होती"|
नेहा को इससे मतलब न था कि स्नेहा की क्या सोच बनती हैं|उसे तो बस अपने पति से मतलब था जो अब दोबारा मुड़ कर स्नेहा की ओर देखना भी नहीं चाहता था|
नेहा को इस बात का पछतावा नहीं था कि उसने " स्नेहा एपिसोड" चला अपने ही पैरो पर कुल्हाड़ी मारी| हाँ, रास्ता उसका टेढ़ा जरुर था पर जो एक काँटा इतने दिनो से उसे चुभ रहा था, उसका तोड़ निकाल लेना भी तो निहायत जरुरी था|
नेहा ने ठान लिया था कि अबकी बार जो स्नेहा ने ज्यादा ललक दिखायी तो उसको वही थाम देगी हमेशा के लिये|
आखिरी दांव वो सब 'अपनो' से स्नेहा को अनफ्रेंड कर देने का कहेगी| असली जीत तो उसकी तभी होगी|
इतने सालो की मेहनत से खड़े किये अपने परिवार की एकजुटता को कोई स्नेहा नहीं तोड़ सकती थी|
जीवन के रंगमंच में अपने हिस्से का किरदार नेहा ने बखुबी निभाया था|
इति
CONVERSATION
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
About me
Popular Posts
-
अपनी बालकनी से झाकंते नेहा ने पहली बार वैदेही को देखा था|ट्रक से उतरते सामान पर उसकी नजर टिकी थी|उसके पति तबादले पर यहाँ आए लग रहे थे| आस-पा...
-
बैसाखी वो खासी पुरानी इमारत थी जिसके तीसरे माले में वह रहती थी। ऊपर तक चढ़ते मुझे हफनी आ गई। "रेनू के हाथ में जादू है। एक बार उस...
-
समय ईशा स्कूटी स्टैंड में लगा घर के अंदर प्रविष्ट हुई|सामने स्वरा बैठी थी पर ईशा उसे अनदेखा कर किचन की ओर बढ़ गयी|उसका ये व्यवहार स्वरा को आह...
-
सुमि की यथासंभव कोशिश रहती कि उसका किया कोई काम चाची को नाराज न कर दे|कभी चाची जानबुझकर उसका दुःख उभार देती| तब उसको यही लगता कि काश वो भी ...
-
नभ में पौ फटी और सूरज ने अपनी लालिमा बिखेर दी| सूमि को रात देर से नींद आयी थी|चाची की आवाज से वो चौंक कर उठ बैठी| वक्त देखा और जल्दी अपनी च...
-
रंग ससुराल आ पहली बार उसे अहसास हुआ कि चमड़ी के रंग के हिसाब से रिश्तो की मधुरता नापी जाती हैं| यहाँ उसे एक नया नाम मिला,"काली बहू ...
-
आज दीना बाबू को एहसास हुआ होगा|कि कभी कभी मान की अधिकता न केवल रिश्तो में दूरियाँ ले आता हैं बल्कि कितने काम बिगाड़ देता हैं| इतना कि फिर उस...
-
रिश्ते दीवार घड़ी ने नौ बजाये| श्वेता की घबराहट बढ़ रही थी|"जब वो जानती थी कि पापाजी की याददाश्त कमजोर पड़ रही हैं तो यूँ उन्हें अकेले चले...
-
रामलाल की बिटिया निम्मो की आज शादी हैं| दो गली छोड़ श्यामलाल के घर से रामलाल के घर के पूराने संबंध हैं| पारिवारिक रिश्ते बहुत ही ...
-
हल्दीघाटी दर्रे से कुछ आगे जाकर एक गुफा पड़ती हैं| इसी गुफा में राणा प्रताप अपने वफादार साथियों के साथ मिलकर गुप्त मंञणा करते थे| आज भी वो ज...
Very good Anju... Nice story. Rekha aur Tanu ko bhi pasand aayi.
जवाब देंहटाएं