छिलकी मूंग दाल की गोली

साम्रगी-छिलकी मूंग डाली-२५० ग्राम
            मोटी सौंफ-१चम्मच
            अदरक-बड़ा टुकड़ा
             हरी मिर्च-५ से ६  
   ग्रेवी के लिये -२ बड़े प्याज
  अदरक-लहसुन पेस्ट- १/२ चम्मच
   टमाटर  - २ मध्यम आकार
    हल्दी, लाल मिर्च,धनिया पाउडर,गरम मसाला
   और नमक(सारे मसाले स्वादानुसार)
      हरा धनिया और तलने के लिए तेल|

विधी- छिलकी मूंग की दाल(रात भर भीगी हो) उसके छिलके उतार अदरक,मोटी सौंफ,हरी मिर्च, हल्का नमक डाल कर पीस ले| एक कड़ाही में तीन बड़े चम्मच तेल डालकर दाल भूने| दाल इतनी भूने कि उसकी गोलियाँ बन जाये| चाहे तो गोलियाँ बनाने से पहले उसमें बारीक कटा हरा धनिया डाल ले| गोलियां बना उसे सुनहरा होने तक तले|
   दूसरी कड़ाई में तेल गर्म करे और जीरा तड़काये| फिर प्याज का पेस्ट सुनहरा होने तक भूने|अदरक-लहसून का पेस्ट डाले| भून जाने पर सारे मसाले डाले| और उसके बाद टमाटर डाल कर भूने| मसाला जब किनारे छोड़ने लगे तब उसमें गोलियाँ डाल अच्छे से मिला ले|पाँच मिनट के लिए ढक दे|
       हरी धनिया डाल गरमा गरम सर्व करे|
                
               अंजू निगम
                 इंदौर
     

                               

CONVERSATION

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Back
to top